हथेली और तलवों में जलन क्यों होती है?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 09:14

अगर हथेली और पैर के तलवों में गर्माहट महसूस होती है, तो थायरॉइड की समस्या या डायबिटीज़ हो सकती है। हाइपरटेंशन के कारण भी हाथ और पैर गर्म हो सकते हैं। यदि गर्म हाथ के साथ दिल की धड़कन का बढ़ना और तेज़ बुखार जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो इस स्थिति में जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाएं क्योंकि प्रारंभिक अवस्था में इलाज करना आसान और ज़्यादा प्रभावी होता है।

अगर आपको डायबिटीज़, हाइपरटेशन जैसी बीमारियां नहीं है और केवल हथेली और पैर के तलवे गर्म हैं तो कुछ घरेलू उपचार आज़मा सकते हैं। समुचित मात्रा में पानी पिएं। रागी, दही, छाछ, घर का बना शरबत, नींबू पानी और पुदीने की चाय का सेवन करें। अधिक चाय या कॉफी के सेवन से बचें। अरंडी का तेल प्रभावित हिस्सों पर लगाने से तुरंत राहत मिलेगी। इसके अलावा प्रोटीन और फाइबरयुक्त आहार लें और सब्ज़ियां खाएं, जिससे शरीर की गर्मी कम होगी। हालांकि, अगर इसके बावजूद गर्मी दूर नहीं होती है या जलन होने लगती है, तो डॉक्टर से परामर्श करना ही उचित है।

1. व‍िटाम‍िन बी की कमी (Vitamin B deficiency)

व‍िटाम‍िन बी1 की कमी के कारण भी हाथों में जलन की समस्‍या हो सकती है। नसों की मजबूती के ल‍िए आपको व‍िटाम‍िन बी1 व‍िटाम‍िन बी3 का सेवन करना चाह‍िए। आपको अपनी डाइट में गेहूं के बीज, साबुत अनाद, दूध, दही, हरी सब्‍ज‍ियां, सेम, मटर, मूंगफली, अंडा आद‍ि शाम‍िल करना चाह‍िए।

2. मल्टीपल स्क्लेरोसिस (Multiple sclerosis)

मल्टीपल स्क्लेरोसिस एक तरह का ड‍िसीज है ज‍िसके होने पर भी हाथों में जलन या दर्द के लक्षण नजर आ सकते हैं क्‍योंक‍ि इस ड‍िसीज के होने पर नसों को नुकसान पहुंचता है। जलन महसूस होने पर आपको तुरंत हाथों को मूवमेंट देना चाह‍िए, इससे जलन ठीक हो सकती है वहीं समस्‍या बढ़ती नजर आए तो न्‍यूरोलॉज‍िस्‍ट से संपर्क करें।

3. सेंट्रल पेन स‍िंड्रोम (Central pain syndrome)

सेंट्रल पेन स‍िंड्रोम एक ब्रेन ड‍िसऑर्डर है ज‍िसके होने पर हाथों की नस डैमेज हो सकती है और जलन का अहसास हो सकता है। इस कंडीशन के कारण हाथ या पैर में दर्द या जलन जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। अगर ये समस्‍या बढ़ती है तो कुछ केस में सर्जरी की जरूरत भी पड़ सकती है।

4. फ्रॉस्‍टबाइट (Frostbite)

फ्रॉस्‍टबाइट के कारण हाथों में जलन हो सकती है। ज्‍यादा ठंड के कारण ट‍िशूज में जलन का अहसास हो सकता है। इसके अलावा क‍िसी कीड़े के काट लेने के कारण भी हाथों में जलन हो सकती है।

5. दाद की समस्‍या (Shingles)

दाद की समस्‍या होने पर दर्द या हाथों में जलन के साथ बाक‍ि बॉडी पर भी रैशेज और दर्द की समस्‍या हो सकती है।

6. ब्‍लड शुगर लेवल बढ़ना (High blood sugar level)

ब्‍लड शुगर लेवल ज्‍यादा होने पर भी हाथ या पैर के तलवे में जलन हो सकती है, ऐसा होने पर आपको ब्‍लड शुगर जांच जरूर करवानी चाह‍िए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info